CSV को PDF में बदलें

CSV डेटा, साफ़ और प्रिंट करने लायक टेबल में।

आपकी फ़ाइलें कभी आपके डिवाइस से बाहर नहीं जातीं।

CSV को PDF में कैसे बदलें

  1. अपनी CSV फ़ाइल जोड़ें। Excel और OpenDocument स्प्रेडशीट भी चलती हैं।

  2. खड़ा या आड़ा पेज और टेक्स्ट साइज़ चुनें। चौड़ी टेबल आड़े पेज पर बेहतर आती हैं।

  3. “PDF में बदलें” दबाएँ और साफ़, प्रिंट करने लायक टेबल डाउनलोड करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या हेडर पंक्ति हर पेज पर दोहराई जाती है?

हाँ, जब पहली पंक्ति में कॉलम के नाम हों। आप इसे “और विकल्प” में बंद कर सकते हैं।

अगर मेरी टेबल पेज से ज़्यादा चौड़ी हो तो?

कॉलम सिकुड़कर फ़िट होते हैं और लंबे मान अपने सेल में अगली लाइन पर जाते हैं। आड़ा पेज और छोटा टेक्स्ट ज़्यादा जगह देते हैं।

कौन-से विभाजक समझे जाते हैं?

कॉमा, सेमीकोलन और टैब अपने-आप पहचाने जाते हैं, इसलिए ज़्यादातर देशों में एक्सपोर्ट की गई CSV फ़ाइलें सही खुलती हैं।

क्या ख़ास अक्षर और दूसरी लिपियाँ सही दिखती हैं?

हाँ। UTF-8 फ़ाइलें सही पढ़ी जाती हैं, और डेटा को ज़रूरत हो तो यूनिकोड फ़ॉन्ट इस्तेमाल होता है।

क्या मेरी फ़ाइलें किसी सर्वर पर अपलोड होती हैं?

नहीं। यह टूल पूरी तरह आपके ब्राउज़र में चलता है, इसलिए आपकी फ़ाइलें आपके डिवाइस पर ही रहती हैं और कहीं नहीं भेजी जातीं। यह इंटरनेट बंद होने पर भी काम करता है।